मेरठ में एक तरफ पुलिस लाइन और सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने होली का जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी होली के रंग में रंगे नजर आए। एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसपी ट्रैफिक आरके मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी सड़कों पर पैदल निकले। इस दौरान अधिकारियों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।