फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेटबैक कार्रवाई रोकने की मांग, आवास विकास अधिकारी से मिलीं सेक्टर-2 की महिलाएं

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 की महिलाओं ने सेटबैक कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं का कहना है कि प्रस्तावित कार्रवाई से अनेक परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो जाएगा और वर्षों से बसे घर प्रभावित होंगे। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि किसी भी परिवार का मकान न तोड़ा जाए और मामले का मानवीय आधार पर समाधान निकाला जाए। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले दो माह से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रही हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शालिनी शर्मा, राधा गुप्ता, अंजना जैन, मीनाक्षी शुक्ला, अर्पित मोगा, प्रियंका सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें