मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में मंगलवार को संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का सस्वर गायन, स्तोत्र पाठ, संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय गीत, प्रयाण गीत, प्रेरक गीत, चुटकुले, स्वरचित छंद व राम स्तुति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दिव्या ने किया। छात्राओं में भावना, श्वेता सिमरन सैनी, फरीन, सोनी जैनर, ललिता, वंशिका, दीपा पुण्डीर, मुस्कान और मीनाक्षी मौजूद रहीं।