मेरठ। मवाना तहसील में संपूण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम (एफ) और एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के साथ अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में ज़्यादातर ज़मीनी विवाद, पुलिस से संबंधित शिकायतें आई, जिनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।