मेरठ। समिप्ता क्लब ने तेजगढ़ी चौराहा स्थित होटल द गेरिसन में धूमधाम से तीजोत्सव मनाया, जिसमें सभी क्लब की सदस्याओं ने एक से बढ़कर एक डांस परफोर्मेंस देकर खूब तालियां बटोरी। इसके साथ ही क्लब सदस्याओं ने जमकर मस्ती की और कई गेम्स भी खेले, जिसमें उन्होंने कई गिफ्टस भी जीते।