मेरठ। आर्य समाज दौराला में शनिवार को श्री मल्हू सिंह आर्य इंटर कॉलेज मटौर और आर्य उप प्रतिनिधि सभा जिला मेरठ के सहयोग से राष्ट्र रक्षा यज्ञ, वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहले यज्ञ के साथ पूजा हुई, जिसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने यज्ञ में आहुति दी। जिसके बाद छात्राओं और शिक्षिकाओं को आर्य समाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसके बाद छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति देकर आर्य समाज के प्रति संदेश दिया।