मेरठ के शास्त्री नगर में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।