राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मंगलवार को मेरठ में विकास भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसुनवाई कर महिलाओं की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत महिला आयोग की अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहीं। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और पुलिस कार्रवाई में लापरवाही जैसी समस्याएं रखीं। आयोग अध्यक्ष ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए और पीड़िताओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।