फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, अभूतपूर्व रहा सरधना का बंद, पूरे दिन बंद रहे बाजार, पूर्व विधायक संगीत सोम भी शामिल रहे

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में "सरधना एकता मंच" के तत्वाधान में बुधवार को सरधना पूर्ण रूप से बंद रहा। सरधना एकता मंच के तत्वावधान में सभी सरधना के लोगों ने इस बंद को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। और सभी ने पूरे दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाइ। इस बंद में सभी स्कूल कॉलेज, व्यापारी प्रतिष्ठान, सभी वक़ील, सभी फैक्ट्री आदि पूर्ण रूप से बंद रही। दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान से इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में आतंकवाद का पुतला लेकर सैकड़ो लोग नगर में घूमे और बिनौली बस स्टैंड चौराहे पर जाकर आतंकवाद का पुतला फुका। इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीत सोम भी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें