फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली संकट की खबर के बाद सक्रिय हुआ ऊर्जा निगम, सभागार में सुनीं जनसमस्याएं

सरधना क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, जले हुए ट्रांसफार्मर और खराब विद्युत लाइनों की समस्या सामने आने के बाद ऊर्जा निगम सक्रिय हो गया। गुरुवार को अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल अपनी टीम के साथ नगर पालिका सभागार पहुंचे, जहां सभासदों और ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं सुनी गईं। लोगों ने जर्जर लाइनों, ढीले तारों और अघोषित कटौती से हो रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लाइनों की मरम्मत कराने और बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विभाग को अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें