मेरठ। शुक्रवार की रात को बेगमपुल के पास कारों से हुड़दंग करने की वीडियो वायरल होने के बाद सदर थाना इंस्पेक्टर को एसएसपी ने लाइन हजिर कर दिया, जिसके बाद पुलिस जागी और शनिवार रात को पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की।