मेरठ। ड्रोन से संबंधित सोशल मीडिया पर फर्जी रील और पोस्ट डालकर डर फैलाने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की मॉनिटरिंग की गई, जिसमें इंस्टाग्राम पर 19 पोस्ट, फेसबुक पर 7 पोस्ट और ट्विटर पर 2 पोस्ट ड्रोन से संबंधित फर्जी अपलोड की गई, जिसके आधार पर अलग-अलग थानों में 15 मुकदमे दर्ज किये गये।