फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्लास्टिक मुक्त भारत की छात्राओं को दिलाई शपथ

मेरठ। दौराला के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर मटौर में बृहस्पतिवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छता ही सेवा विषय पर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। प्रतिदिन दो घंटे श्रमदान करने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान देने के लिए उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलाई, साथ ही लोगो को जागरूक करने की अपील की। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सुनीता, डॉ. निशा, निधि, रविता, कल्पना, ममता, सुमन, शालिनी, सविता, उमा, रचना, नीतू, नेहा, ज्योति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें