फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मेरठ में भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया। कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सूद और नवीन गेहरा ने कहा कि 100 आउटसोर्स स्वच्छता मित्रों की नियुक्ति मेरठ महानगर के मानक के अनुसार की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वाल्मीकि समाज के उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, जिनके घर में कोई भी सदस्य रोजगार में नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि बेरोजगार परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें