मेरठ। सरधना के रामलीला मैदान में बनाये गये गणेश पंडाल में चल रहे गणपति महोत्सव के दूसरे दिन भक्तिभाव से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। हिंदू युवा संगठन सरधना के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में मोदीनगर से आए प्रसिद्ध भजन गायक वैभव शर्मा ने अपने भजनों से समां बांध दिया। भगवान गणेश की महिमा से सजे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।