फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीओ के साथ टशन दिखाते हुए गैंगस्टर उधम सिंह का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

योगी सरकार की माफिया सूची में शामिल पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में पुलिस की पांच टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में बुधवार रात एसएसपी अविनाश पांडेय ने गैंगस्टर उधम सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार घेराबंदी कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर गैंगस्टर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उधम सिंह तत्कालीन सीओ के साथ टशन दिखाते हुए वीडियो बनवाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब पुलिस टीम उससे पूछताछ के लिए पहुंची थी। फिलहाल पुलिस गैंगस्टर की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें