फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लोईया गांव में सर्वसमाज की बैठक, कुरीतियों को खत्म करने का लिया निर्णय

मेरठ। दौराला के लोईया गांव में शनिवार को सर्वसमाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों और फिजुलखर्ची पर चर्चा हुई। बैठक में एक कमेटी गठित कर कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। बैठक का संचालन करते हुए विनीत लोईया ने कहा कि मृत्यु भोज, बाबा जाहरवीर का चाव में ट्रैक्टर ट्रॉली, डीजे ले जाकर फिजुलखर्ची की जा रही है। एक दूसरे की देखा-देखी लोग फिजुलखर्ची करने लगे है, जिसका सीधा असर निर्धन परिवारों पर पड़ता है। शादी विवाह में भी फिजुलखर्ची की जाने लगी है और दिखावा किया जाता है। उन्होंने बैठक में निर्णय लिया कि सभी त्यौहार अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सादगी के साथ मनाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें