फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 03:45 PM IST

सरधना में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या की आशंका के चलते मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा शव ग्रामीणों ने खेत में युवती का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि, हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किसने अंजाम दिया, अभी इसका पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें