कहते हैं ना, एक चूक हमें कुछ ना कुछ सिखाकर जाती है। यह वीडियो उसी का ही एक उदाहरण है। दरअसल मामला यह है कि एक जनाब सेकंड हैंड बाइक खरीदने आते हैं और टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर गायब हो जाते हैं। बाइक मालिक काफी देर खड़े होकर अपनी बाइक का इंतेज़ार करता है। लेकिन ना तो बाइक खरीदने वाला ग्राहक वापस आता है और ना ही बाइक। जिसके बाद बाइक मालिक को एहसास होता है कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है। पूरा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाइक और बाइक ले जाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।