जैन मिलन महिला चेतना ने सोमवार को आईएमए हॉल में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। सभा की थीम दक्षिण भारत रखी गई, जिसमें सभी सदस्यों ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा और शृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। फिटनेस प्रशिक्षक खुशबू राठुरिया और वसंथी रविचंद्रन ने निर्णायक मंडल के रूप में तीज क्वीन का चयन किया। समूह ए से बनीता और ज्योति और समूह बी से नीता और संधया तीज क्वीन बनीं। पायल, रीना, सीमा, शालू, अर्चना और नीरा ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सभा का संचालन अध्यक्ष शिखा जैन और मंत्री रीना जैन ने किया।