मेरठ में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से गांवों में कई विकास कार्य चल रहे हैं, ऐसे में कार्यकाल समाप्त होने से इन कार्यों पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, रितु सिंह, राहुल कुमार, राजवीर सिंह, चरण सिंह, मनीष, राजेंद्र कुमार, समरेश कुमार और मनोज ठाकुर सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। प्रधानों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।