मेरठ में गुरुवार से यूपीटीईटी परीक्षा दो पालियों में शुरू हो गई। जिले में परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। कनोहर लाल महिला महाविद्यालय समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।