गंगानगर में डाउनटाउन स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हिंदू परिवार को मांसाहार परोसे जाने के मामले में रविवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और किसी तरह समझाया। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। गंगानगर की एक कालोनी निवासी ज्योतिष का परिवार दो दिन पूर्व रोमियो लेन रेस्टोरेंट में डिनर करने गया था। वहां उन्होंने शाकाहारी भोजन मंगाया, लेकिन उसकी जगह उन्हें रोस्टेड चिकन परोस दिया गया। इसे लेकर परिवार के लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि मैनेजर और भोजन परोसने वाला दूसरे समुदाय से है, जिसके चलते जानबूझकर मांस परोसा गया है। इस मामले में शनिवार को वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।