फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संयुक्त पंजाबी संघ ने मनाई तीज रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाई धूम

मेरठ के पल्लवपुरम फेज प्रथम में मैनेजमेंट हाउस में सोमवार को संयुक्त पंजाबी संघ का तीज क्वीन 2025 का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरदार एसपी एस जग्गी ने की। मुख्य अतिथि महापौरहरिकांत अहलूवालिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष अतिथि संयुक्त पंजाबी संघ मेरठ के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह आहूजा रहे। संयुक्त पंजाबी संघ के पदाधिकारी पवन सोंधी, राज कोहली, विक्की तनेजा, सुरेश छाबड़ा ने अपने विचार रखे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपहार जीते। तीज क्वीन शीतल भाटिया बनी। बच्चों व महिलाओं ने भांगडा पर नृत्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें