सिटी रेलवे स्टेशन से कैंट स्टेशन की ओर जाने पर पड़ने वाले दो रेलवे फाटक लाखों लोगों और स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लगभग हर समय जाम लगा रहता है। सुबह स्कूल, कॉलेज, दफ्तर जाने वालों के लिए ये परेशानी का सबब बना हुआ है, वे लेट हो जाते हैं। दूसरी फाजलपुर वाले रास्ते से कैंट की तरफ चलेंगे, तो ये फाटक दोनों ओर पड़ते हैं। इन फाटकों के कारण रोहटा रोड, सैनिक विहार, फाजलपुर, सदर समेत यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि इन फाटकों पर कभी भी ट्रेन बीच में खड़ी हो जाती है। कुछ पता भी नहीं होता कि, ये ट्रेन कब आगे बढ़ेगी। कई बार चार-चार ट्रेन लगातार गुजरती हैं। जनता ने इनमें से किसी एक फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग की है। इसके अलावा सेना के भी वाहन यहां फंसे रहते हैं। सैन्यकर्मियों के परिवारों और उनके बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।