मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रंगदारी मांगने के एक प्रकरण में वांछित चल रहे थे। तलाश के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक जीवित कारतूस, एक तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी दौराला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।