फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों का ऊर्जा भवन पर जोरदार प्रदर्शन

मेरठ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ऊर्जा भवन पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने प्रबंध निदेशक तकनीक को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने इंजीनियर प्रबंध निदेशक तकनीक नंदकिशोर मिश्र को ज्ञापन देते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड मीटरों में सुधार बेहद जरूरी है और बिना सुधार के इन्हें स्थापित करना व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें