उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के नेतृत्व में सोमवार को भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सैकड़ों व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( पीवीवीएनएल ) के प्रबंध निदेशक के नाम अधीक्षण अभियंता (एसई) मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि पूरे मेरठ शहर में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है।