फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्रक से इलेक्ट्रॉनिक आइटम लूटने की वारदात में तीन गिरफ्तार, लूटा माल भी बरामद

परतापुर में रोडरेज के बाद हुई लूट का घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन आरोपियों ऋषभ, अनिल और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि बिहार निवासी कैंटर चालक हरिद्वार से फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स लेकर जा रहा था। कैंटर चालक नशे में धुत था और दौराला टोल के पास एक बाइक को टक्कर मारकर भागने लगा। इसी बीच एक बोलेरा कार ने कैंटर का पीछा किया गया, जिससे कैंटर की टक्कर हो गई। बोलेरा कार सवारों ने अपने एक साथी को दूसरी कार से कैंटर का पीछा करने के लिए बोला। दोनों कार सवार तीन लोगों ने कैंटर को परतापुर में रोक लिया और कैंटर का ताला तोड़ते हुए सामान लूट लिया। एसपी सिटी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें