हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से रठौरा कला, से सिरजोंपुर, हंसापुर आदि कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 6 माह पहले कराया गया था। इसके बाद यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर उधड़ गई। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया।