मेरठ में कॉन्टिनेंटल टायर कंपनी के कर्मचारियों का मनोबल बारिश भी नहीं डिगा पाई। कर्मचारियों का धरना बारिश में भी जारी रहा। कंपनी के गेट के बाहर टेंट के नीचे बैठे कर्मचारी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। एक साथ 250 से ज़्यादा कर्मचारियों को कंपनी से निकालने के बाद कर्मचारी विरोध में आ गए, जिनको करीब एक महीना होने को आया है, लेकिन उनके हौंसले पस्त नहीं हुए।