मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की ओर से गन्ना भवन में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से किसान यहां डटे है। किसान मिलों पर गन्ना दिए जाने में आ रही समस्या को लेकर धरना दे रहे है। किसानों का कहना की की मिल पर किसानों का अतिरिक्त गन्ना नहीं लिया जा रहा है। अगर 18 का इंडेट है और किसान 22 क्विंटल गन्ना लेकर पहुंच रहे है तो मिल गन्ना लेने से मना कर रही है किसान इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे है।