मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। इसके चलते छात्रों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने के लिए कोई निर्वाचित छात्र संगठन सामने नहीं आ पा रहा है। धरने पर बैठे छात्रों को समझाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, छात्रों ने अपनी मांग पर अड़े रहते हुए धरना जारी रखा।