फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने SIR जन जागरुकता रैली निकाली

मेरठ के मवाना में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के जन जागरुकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्या आशा भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सुभाष बाज़ार व नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई विद्यालय आकर समाप्त हो गई। रैली में छात्राएं जागरुकता बढ़ाने वाले नारे लगाते हुए चल रहीं थीं। रैली में अनीता कुमारी, आशा रानी, वंदना, विनय, प्रियंका, मंजु, स्वीटी, अंतिमा, चंद्र प्रभा आदि समस्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें