एसएसपी अविनाश पांडेय ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग का विभिन्न विभागों और अफसरों द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। हर गड्ढे की मैपिंग कराई गई है। नहर और घाटों के किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है। बिजली और सफाई पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शिविर संचालकों से बात की जा रही है।