मेरठ के हापुड़ रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के श्रीराम मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरु परंपरा का स्मरण किया और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सभी ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में पंडित बाल गोविंद जोशी, व्यापारी नेता पवन अग्रवाल, अमित सहित अन्य गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।