मेरठ में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने, यातायात सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी ने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।