मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन और उसके बाद सामने आए थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी दूरभाष नंबर पर एक युवक ने फोन कर कथित तौर पर चुनौती दी। पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले ने स्वयं को अधिवक्ता बताया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बंदी वाहन में अकेले आने की बात कही। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।