। कलश यात्रा चौहान चौक शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई, ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। दीपक चौहान सिर पर श्रीमद् भागवत कथा लेकर चल रहे थे।यात्रा मोहल्ला मुन्ना लाल, कांबलीगेट, गुर्जर चौक, से होते हुए चौहान धर्मशाला पर सम्पन्न हुई।कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से चल रही थीं। यात्रा में कथा वाचक साक्षी गोपाल महाराज, सत्तों देवी निपुण चौहान, दीपक कुमार, ममता, नीलम, प्रीति, सोनिया, संगीता, मानवी, आदि रहे।