किठौर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना में आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए।वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।और बस को सीधा कराया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना किठौर क्षेत्र के सायफन चौकी क्षेत्र के गांवों से आसिफाबाद स्थित पंडित आरपीएस स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। सिलोर नहर पुल के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।वही हादसे में सारंगपुर निवासी मुस्करा पुत्री इरफान समेत आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। सायफन चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल की एक बस पलटी है। जिसमें 20 से 25 बच्चे सवार थे।आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से चोटिल है।