फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 12 मार्च से सनातन संस्कृति जागरण अभियान, सुधांशु महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

मेरठ में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परमपूज्य सुधांशु महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति जागरण अभियान 12 मार्च से 15 मार्च तक साकेत आईटीआई मैदान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में विश्व जागृति मिशन द्वारा बैठक हुई, जिसका संचालन दीपक शर्मा ने किया। बैठक में महामंत्री देवराज कटारिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार, आचार्य रजनीश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान में महामंडलेश्वर स्वामी साक्षी महाराज, बाल योगी उमेशनाथ महाराज, स्वामी रविंद्र पुरी, स्वामी बालकानंद, हरि चेतनानंद आचार्य और आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई संत और विचारक भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें