फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देहात में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी

सरूरपुर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। किसानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। खेतों में धान की फसलों को पानी की अच्छी आपूर्ति हुई जिससे किसानों की चिंता कुछ हद तक दूर हुई। हालांकि, बारिश ने जहां राहत दी वहीं परेशानियां भी लेकर आई। कस्बे और आसपास के गांवों की गलियों तथा मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। कई जगह गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जगह-जगह बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें भी सामने आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें