मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर स्थित द पैरामाउंट होटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज और संगठन के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाएं अतिथियों को बुके और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य और अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी संगठन की पहल की सराहना की और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रेरक बताया।