आज सावन का पहला दिन है और कांवड़ यात्रा का भी, ऐसे में मेरठ में अधिकारियों ने जो भी तैयारियां की थीं, उनको देखने के लिए सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर आकर जांच करने लगे हैं। डीएम डॉ वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को देखा।