मेला नौचंदी के पटेल मंडप में शुक्रवार की शाम शायरी, अदब और तहज़ीब के नाम रही। ज़िला प्रशासन, प्रांतीयकृत मेला नौचंदी एवं सैफ़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। देश के नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे में हजारों की संख्या में मौजूद साहित्य प्रेमियों ने हर उम्दा शेर पर दिल खोलकर दाद दी। मुशायरे की सदारत मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने की। मुशायरे के कन्वीनर फ़ैज़ महमूद ने सभी अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का स्वागत किया।