कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 58 पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज़ रफ्तार कंटेनर पर जा रहा इंडेन गैस के एलपीजी का कैप्सूल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। कैप्सूल को सड़क पर गिरता देख वाहन चालकों ने ब्रेक लगा दिए। हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन की मदद से कैप्सूल कंटेनर को सड़क किनारे हटवाकर रास्ता खुलवाया।