फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जैदी फार्म में स्क्रैप कारोबारी की हत्या, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर दो के बाहर बाइक और स्कूटी पर सवार पांच–छह हमलावरों ने सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके साथी शोएब (22) को भी गोली मारकर घायल कर दिया। बताया गया कि यह वारदात डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई। असलम अरशद हत्या मामले में तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें