मवाना । तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस में एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,इस दौरान किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने,वर्ष 2011 में कूडी कमालपुर गांव के किसानों पर शुगर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कराए गए मुकदमे को वापस कराए जाने की मांग उठाई जिसपर एडीएम एफ ने सोसायटी सचिव को बुलाकर मुकदमे को खत्म कराए जाने के निर्देश दिए।