कैविट्स लेडिज क्लब का होली मिलन समारोह गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया। क्लब अध्यक्ष डा. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी ने डांस, चुटुकुले, नाटिकाओं का भरपूर लुत्फ उठाया। महिला दिवस पर भी सभी ने विचार प्रस्तुत किए।