राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मवाना नगर पालिका मैदान में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। मयंक रस्तोगी ने अध्यक्षता की। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य वत्ता सह विभाग प्रचारक नमन कुमार ने समाज में पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन (परिवार व्यवस्था), सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण के विषय के बारे में बताया।